Bank Holidays

छुट्टियों से पहले निपटा लें जरूरी काम,जानिए नवंबर महिने में कब से कब तक बैंक रहेंगे बंद

30 दिन वाल नवंबर माह में 11 दिन Bank बंदी ग्राहकों के लिए मुसीबत ला सकती है। इसलिए ग्राहक पहले से सचेत रहें और छुट्टी से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। इतनी छुट्टियों के बावजूद Bank कर्मचारियों को दर्द यह भी है कि दीपावली और परेवा सेकेंड सटरडे और संडे को होने से 2 छुट्टियां बेकार हो गई हैं।

नवंबर का महीना त्योहारी महिना है और इस दौरान सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा छुट्टियों की उम्मीद रहती है। बैंक में लोगों को रोजाना ही काम लगा रहता है। इस माह 2 बार लगातार 3-3 दिन Bank बंद रहेंगे। इसकी वजह से लोगों को ध्यान रखना होगा कि वे अपने कार्य समय से निपटा लें।

हालांकि Bank कर्मचारियों को बाकी छुट्टियों की जानकारी तो उन्हें पहले से कैलेंडर में थी लेकिन घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव की वजह से 3 नवंबर की एक छुट्टी अतिरिक्त मिल चुकी है। इसके अलावा ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने 26 नवंबर की हड़ताल की घोषणा भी अक्टूबर में कर दी है। इस हड़ताल को लेकर अभी वार्ता का दौर जारी है। इस माह 14, 15 व 16 तारीख को लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे, वहीं 28, 29 व 30 तारीख को फिर लगातार 3 दिन बैंक बंद होंगे।


नवंबर में बैंकों के अवकाश

  • 01 नवंबर रविवार।
  • 03 नवंबर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के चलते अवकाश।
  • 08 नवंबर रविवार।
  • 14 नवंबर दूसरा शनिवार और दीपावली।
  • 15 नवंबर परेवा और रविवार।
  • 16 नवंबर भाई दूज।
  • 22 नवंबर रविवार।
  • 26 नवंबर ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल।
  • 28 नवंबर चौथा शनिवार।
  • 29 नवंबर रविवार।
  • 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1