BIHAR 2020 ELECTIONS

बड़ी खबर: नीतीश कुमार ने किया संन्यास का एलान

बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है। और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।

बता दें कि Nitish Kumar ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। उन्होंने नालंदा के हरनौत से चुनाव लड़ा। यहां से Nitish Kumar 4 बार चुनाव लड़े। जिसमें उन्हें 1977 और 1980 में हार मिली, जबकि 1985 और 1995 के चुनाव में वो विजयी हुए।


नीतीश कुमार ने साल 2004 में अपना आखिरी चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें नालंदा से जीत हासिल हुई थी। उसके बाद से Nitish Kumar ने कोई चुनाव नहीं लड़ा। Nitish Kumar ने साल 1972 में बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने कुछ समय तक बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में नौकरी भी की। लेकिन जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया जैसे नेताओं के संपर्क में आने के बाद नीतीश कुमार राजनीति के हो लिए।

16 साल से नहीं लड़ा चुनाव

नीतीश कुमार 6 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। साल 2004 के बाद उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। नालंदा से सांसद रहे Nitish Kumar नवंबर 2005 में एनडीए के प्रदेश में सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा देकर बिहार विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1