सैफ अली खान के बेटे और अभिनेता इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इब्राहिम अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक और कैजुअल अंदाज को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आए। इसी दौरान अचानक उनके कपड़ों पर कॉफी गिर गई। इस अप्रत्याशित घटना पर इब्राहिम का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी चर्चा हो रही है।
सिक्योरिटी गार्ड ने मांगी सेल्फी, इब्राहिम ने खुशी से भरी हां
वायरल हो रहे वीडियो में इब्राहिम अली खान एयरपोर्ट पर ब्लैक को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी सिंपल और कंफर्टेबल दिखाई दे रहा था। इसी दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने उनके साथ फोटो क्लिक कराने की इच्छा जताई। इब्राहिम ने भी खुशी से हामी भर दी और उनके साथ सेल्फी लेने लगे।
लेकिन सेल्फी का ये पल अचानक एक छोटे से हादसे में बदल गया, जब इब्राहिम के कपड़ों पर कॉफी गिर गई। कॉफी गिरते ही अभिनेता ने तुरंत नीचे अपने कपड़ों की ओर देखा। उनके चेहरे पर कुछ सेकंड के लिए हैरानी नजर आई और वह कपड़ों पर लगे दाग को देखने लगे। इस दौरान पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो देखकर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
इब्राहिम के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों को यह पूरा वाकया मजेदार लगा, तो कुछ ने वीडियो की प्रामाणिकता पर ही सवाल खड़े कर दिए। कुछ यूजर्स ने आशंका जताई कि इतनी अचानक हुई घटना को देखते हुए कहीं यह वीडियो AI की मदद से तो तैयार नहीं किया गया। वहीं, कई लोगों ने इस दौरान इब्राहिम के शांत रिएक्शन की तारीफ भी की। यूजर्स ने नोटिस किया कि कपड़ों पर कॉफी गिरने के बाद भी अभिनेता ने किसी पर नाराजगी नहीं दिखाई और काफी सामान्य तरीके से स्थिति को लिया। यही वजह है कि कई लोगों को उनका रिएक्शन काफी रिलेटेबल लगा। यूजर्स का कहना है कि सेलिब्रिटी होने के बावजूद ऐसे छोटे-मोटे हादसे किसी के साथ भी हो सकते हैं।
सरजमीन’ में भी नजर आए इब्राहिम
‘नादानियां’ के बाद इब्राहिम अली खान ‘सरजमीन’ में नजर आए, जिसमें उन्होंने काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म का प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर हुआ था और इसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब एयरपोर्ट का उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते इब्राहिम एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

