CONGRESS

INDIA ब्लॉक की बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ? कांग्रेस ने जारी की नेताओं की पूरी लिस्ट

दिल्ली में 30 सितंबर 2026 को INDIA ब्लॉक की अहम बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में चुनाव आयोग, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी बैठक में मौजूद रहे। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी शामिल हुए। समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव की जगह सांसद हरेंद्र मलिक और मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने प्रतिनिधित्व किया।

बैठक में RJD नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, NCP-SP की सुप्रिया सुले और CPM के एमए बेबी समेत कई नेता शामिल हुए। CPI के डी. राजा और CPI(ML) के दीपांकर भट्टाचार्य का नाम भी सूची में शामिल था।

इसके अलावा RSP के एनके प्रेमचंद्रन, IUML के सादिक थंगल, VCK के थोल. तिरुमावलवन और MDMK के दुरई वाइको भी बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में बताए गए थे। निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी बैठक में मौजूद रहे।

शिवसेना UBT के उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। वहीं आम आदमी पार्टी और DMK ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी।

बैठक के बाद INDIA ब्लॉक ने चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर आगे कार्यक्रम तय करने की जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1