21 June 2021 Ka Rashifal Hindi

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 4 नवंबर 2020

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष राशि – Mesh Rashi 4 November 2020 , Aries Horoscope 4 November 2020
अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 4 November 2020 , Taurus Horoscope 4 November 2020
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा । इस राशि वाले कलाकारों को आज बड़ा मौका मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बात कर उन्हें कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा, आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी । आज जंक फूड खाने से बचें।छोटे बच्चों को कलम गिफ्ट करें, काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 4 November 2020 , Gemini Horoscope 4 November 2020
आपका दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता के साथ बैठकर घरेलू कामों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस का काम पूरा करने के लिए आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आज पूरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा।

कर्क राशि – Kark Rashi 4 November 2020 , Cancer Horoscope 4 November 2020
अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

सिंह राशि – Singh Rashi 4 November 2020 , Leo Horoscope 4 November 2020
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आज आपके जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। आज हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें, सफलता मिल सकती है।आज ऑफिस में बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। जरुरतमंद को भोजन खिलाएं, सभी परेशानियां दूर होगी।

कन्या राशि – Kanya Rashi 4 November 2020 , Virgo Horoscope 4 November 2020
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी को सफलता मिलने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।

तुला राशि – Tula Rashi 4 November 2020 , Libra Horoscope 4 November 2020
आज यात्रा करने से बचें क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी। आज के दिन आप अपने प्रिय को बहुत याद करेंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 4 November 2020 , Scorpio Horoscope 4 November 2020
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा । इस राशि के कारोबारियों के लिए तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लेकर बाहर जाएं।आज आपके सामने आई समस्याओं को आप आसानी से हल कर सकते हैं।इस राशि के लोगों को आज संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।गायत्री मंत्र का पाठ करें, दिन अच्छा जाएगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 4 November 2020 , Sagittarius Horoscope 4 November 2020
आपका दिन शानदार रहेगा। खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। जीवनसाथी को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है|

मकर राशि – Makar Rashi 4 November 2020 , Capricorn Horoscope 4 November 2020
अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। कामकाज को लेकर दुःखी बैठने के लिए यह जीवन बहुत क़ीमती है। हालाँकि कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 4 November 2020 , Aquarius Horoscope 4 November 2020
आज जीवनसाथी से आपको सकारात्मक संकेत मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों का समावेश रहेगा । आज आपके कंधों पर एक से अधिक जिम्मेदारीयां आ सकती है। आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे।आज प्रदूषण से दूर रहे, हो सके तो मुँह पर कपड़ा बाँध कर बाहर निकलें। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें, सभी काम सफल होंगे।

मीन राशि – Meen Rashi 4 November 2020 , Pisces Horoscope 4 November 2020
आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। दिनचर्या में बदलाव आयेगा। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। प्रेम के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। बिजनेस में मुनाफा होने के योग बन रहे है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1