COVID 19

दिल्ली में सामने आए कोविड के अब तक के सर्वाधिक नए मामले,24 घंटे में सामने आए 6725 नए केस

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार Coronavirus का कहर बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर से दिल्ली में Coronavirus के मरीजों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार Coronavirus के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अब दिल्ली में 6725 नए Corona मरीजों की पुष्टि हुई है।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में जहां Coronavirus के 6725 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं 48 लोगों की Coronavirus के कारण मौत भी हुई है। इसके अलावा दिल्ली में 3610 लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 59540 टेस्ट हुए हैं।

इसके साथ ही दिल्ली में Coronavirus के मरीजों की संख्या चार लाख के पार हो गई है। दिल्ली में अब Coronavirus के कुल मरीजों की संख्या 4,03,096 हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में एक्टिव Coronavirus के मरीजों की संख्या भी 35 हजार से ज्यादा है। दिल्ली में फिलहाल 36375 एक्टिव Coronavirus के मरीज हैं। यह दिल्ली में एक्टिव मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

कितने हुई मौतें?

दिल्ली में Coronavirus के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में अब तक Coronavirus के कारण 6652 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दिल्ली में Corona डेथ रेट 1.65 फीसदी है। दिल्ली में Corona संक्रमण दर 11.29 फीसदी हो चुकी है।
इसके अलावा दिल्ली में Corona रिकवरी दर 89.32 फीसदी हो चुकी है. वहीं दिल्ली में Coronavirus के सक्रिय मरीजों की दर 9.02 फीसदी है। फिलहाल दिल्ली में होम आइसोलेशन में Corona मरीज 21,521 हैं। इसके अलावा राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 3453 हो चुकी है। दिल्ली में अब तक कुल 48,21,523 Corona टेस्ट हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1