Holi 2026 Holiday

Holi 2026: इन कर्मचारियों को होली से पहले दी जाएगी सैलेरी, सीएम योगी सख्त ऑर्डर

Holi 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के उत्सव से पहले सभी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होली से पहले सभी कर्मचारियों को उनका वेतन दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा ताकि लोग त्योहार को हंसी-खुशी के साथ मना सकें. इसके साथ ही सरकार की तरफ से अवकाश में भी कुछ बदलाव किए गए हैं.

सरकार की ओर से जारी शासनादेश में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित किया जाए. इनमें आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों को होली से पहले ही वेतन दिया जाए. इसमें किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

28 फरवरी तक वेतन के भुगतान का निर्देश
शासनादेश के मुताबिक इस बार एक मार्च को रविवार की वजह से अवकाश रहेगा, दो मार्च को होलिका दहन को लेकर सार्वजनिक अवकाश निर्धारित है और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा. इसलिए सभी कर्मचारियों, वेतनभोगियों और पेंशनधारियों को फरवरी महीने का वेतन 28 फरवरी को ही जारी कर दिया जाए. जिससे लोगों को त्योहार मनाने में पैसों की दिक्कत न हो.

होली के अवकाश में भी बदलाव
मुख्यमंत्री ने होली के अवकाश में बड़ा बदलाव किया है. जिसके तहत शनिवार दिनांक 28 फरवरी की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. इस दिन को कार्यदिवस घोषित किया गया है. इसके एवज में सभी कर्मचारियों को 3 मार्च को अवकाश दिया जाएगा. वहीं 2 मार्च को होलिका दहन का त्योहार है और चार मार्च ⁠होली का अवकाश रहेगा. इस तरह इस बार होली के त्योहार पर 2,3,4 मार्च का लगातार अवकाश रहेगा.

यूपी सरकार ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों एवं कार्यालयों में भी होली से पहले मानदेय भुगतान के निर्देश दिए हैं. स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से भी इस संबंध में विभागों को निर्देशित कर दिया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1