यूपी सरकार ने बदला फैसला, 25 हजार होमगार्डों को ड्यूटी पर जाने के दिए निर्देश

यूपी सरकार ने राज्य में 25 हजार होमगार्ड को निकाले जाने वाले फैसले को बदल दिया है। यूपी सरकार ने अब घोषणा किया है कि होमगार्ड अपनी ड्यूटी जारी रखेंगे। अपर गृह प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने गुरुवार को होमगार्ड की ड्यूटी लगाए जाने का निर्देश जारी किया।

दरअसल 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस महकमे के बजट से लगाए गए 25 हजार होमगार्ड की सेवाएं लेने से महकमे ने मना कर दिया। एडीजी पुलिस मुख्यालय बी. पी. जोगदंड ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। इसके बाद प्रदेश में खलबली मच गई थी और फिर होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को मोर्चा संभालना पड़ा। इस आदेश पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने के साथ भरोसा दिलाया था कि होमगार्ड पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

प्रदेश में एक लाख 18 हजार होमगार्ड के पद हैं। इसमें से 19 हजार पद खाली हैं। चेतन चौहान ने कहा, “सीमित जवान और कम ड्यूटी के फामूर्ले से हल निकला है। 31 मार्च के बाद सभी होमगार्ड को नए मानदेय के साथ ड्यूटी मिलेगी। नए बजट में होमगार्ड और पुलिस का बजट बढ़ेगा।”

होमगार्डों को पहले 500 रुपये का रोजाना भत्ता मिलता था, जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 672 रुपये कर दिया गया था। इससे उत्तर प्रदेश पुलिस के बजट पर असर पड़ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1