Gorakhpur News

गोरखपुर को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करने के साथ ही खेल और खिलाड़ियों के हित मे एक नई और बड़ी घोषणा भी कर दी. उन्होंने ऐलान किया कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बगल में रिजर्व कराई गई 60 एकड़ भूमि पर विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा. कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद रहे.

सीएम योगी ने कहा कि यहां 46 एकड़ में 30 हजार दर्शकों की क्षमता का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तो बनेगा ही, इसके बगल की 60 एकड़ भूमि पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाएंगे. इसमें हर तरह के इनडोर गेम्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. वहां हॉकी और अन्य आउटडोर गेम्स भी हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से इस क्षेत्र में होटल, रेस्त्रां, मार्केट की नई श्रृंखला भी तैयार होगी और बड़ी संख्या में नए रोजगार भी सृजित होंगे.

लोककल्याण की दृष्टि से होना चाहिए सरकारी भूमि का उपयोग
मुख्यमंत्री ने ताल नदोर क्षेत्र में हो रहे विकासपरक बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि आज से पांच वर्ष पहले यह क्षेत्र बंजर पड़ा था. यह क्षेत्र उपेक्षित था, जिसकी मर्जी होती वह जमीन कब्जा कर लेता था. अब यहां की जमीन कब्जामुक्त है. साथ ही डबल इंजन सरकार इस भूमि पर नौजवानों के भविष्य को तराशने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा रही है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को युवाओं और भावी पीढ़ी के सपनों को साकार करने के लिए उत्कृष्ट उपहार बताया है.

सीएम योगी ने कहा कि सरकार के पास भूमि होगी तो उसका उपयोग लोककल्याण के लिए होगा. अगर सरकार की भूमि पर कोई कब्जा करेगा तो वह व्यक्ति विशेष अपने तरीके से दुरुपयोग करेगा, इसलिए सरकारी भूमि का उपयोग लोककल्याण कार्य और विकास की परियोजना की दृष्टि से होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसी विजन से ताल नदोर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना भी की जा रही है.

जाति, क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले नहीं हो सकते जनता के हितैषी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश को माफियामुक्त, गुंडा मुक्त, दंगामुक्त, कर्फ्यूमुक्त बनाया है. इससे प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि जब विकास होता है तो रोजगार का सृजन स्वतः स्फूर्त भाव से होता है.

मुख्यमंत्री ने लोगों को आगाह किया कि जो लोग जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर बांटते है, वो आपके हितैषी नहीं हो सकते। जब भी उनके पास सत्ता आई तो वे गुंडागर्दी अराजकता, अव्यवस्था करते रहे. उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग अपने परिवार के लिए किया, जनता हित के लिए कभी नहीं किया. पर, आज की डबल इंजन सरकार आमजन के कल्याण के लिए, रोजगार सृजन के लिए कार्य कर रही है.

500 खिलाड़ियों की शीघ्र ही नई सीधी भर्ती
सीएम योगी ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यूपी में अब तक हम लोग 534 से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के जरिये सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. साथ ही 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती फिर से निकाली है. इससे बहुत शीघ्र ही जिन्होंने भी ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि में मेडल जीते हैं, उन्हें सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.

सीधी भर्ती में इन्हें मिली सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक सीधी भर्ती में ललित उपाध्याय, दीप्ति शर्मा, पारुल चौधरी, अर्जुन देशवाल, प्रवीण कुमार, राजकुमार पाल को उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधे डिप्टी एसपी का पद दिया गया है. विजय कुमार यादव और दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार, अर्जुन सिंह को यात्री और मालकर अधिकारी, प्राची और पुनीत कुमार को जिला युवा कल्याण अधिकारी, अजीत सिंह, सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी, रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं.

पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी नई खेल संस्कृति
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल स्पर्धा से नई खेल संस्कृति आगे बढ़ी है. इसका परिणाम है कि ओलंपिक, एशियाड, कामनवेल्थ और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिभाग और मेडल की संख्या दोनों में वृद्धि हुई है.

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को इंफ्रास्ट्रक्चर देना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रही है. सुविधा मिलने से आज के खिलाड़ी पीएम मोदी के विजन को साकार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार हर गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जिला स्तर पर स्टेडियम और मंडल स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज की सुविधा विकसित कर रही है. मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बन चुका है और इसी सत्र में उसका भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित होने जा रहा है.

दूरी घटाकर विकास की रफ्तार बढ़ा रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जिस गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर बन रहा है, उससे होकर वाराणसी जाने में पहले चार से पांच घंटे लगते थे लेकिन अब महज ढाई घंटे लगते हैं. इसी तरह गोरखपुर से लखनऊ जाने में लगने वाला समय आठ घंटे से कम होकर साढ़े तीन घंटे हो गया है. उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ दूरी ही नहीं घटा रही बल्कि विकास की रफ्तार बढ़ाकर रोजगार सृजन भी कर रही है.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया. भूमि पूजन का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया.

स्टेडियम के ड्राइंग मैप और मॉडल का सीएम ने किया अवलोकन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेडियम के ड्राइंग मैप और मॉडल का अवलोकन किया. कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने सीएम को प्रस्तावित निर्माण कार्यों और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1