तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिफारिश पर राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य के नए मंत्रिमंडल को विभागों का बंटवारा कर दिया है. लोक भवन की ओर से शनिवार (16 मई 2026) को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने गृह और सार्वजनिक प्रशासन जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं.
CM विजय समेत 10 मंत्रियों के विभागों का हुआ फैसला
तमिलनाडु लोक भवन ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय समेत 10 मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया. मुख्यमंत्री जोसेफ विजय जन कल्याण, सामान्य प्रशासन, पुलिस, महिला एवं युवा कल्याण विभाग का कार्यभार संभालेंगे. एन आनंद को ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग आवंटित किया गया. अधव अर्जुन लोक निर्माण एवं खेल विकास विभाग संभालेंगे. के. ए. सेंगोट्टियन को वित्त विभाग की और के. जी. अरुणराज को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई. पी. वेंकटरमनन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और आर. निर्मलकुमार को ऊर्जा एवं विधि विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
मंत्री विभाग
जोसेफ विजय (मुख्यमंत्री) सार्वजनिक प्रशासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS), जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस, गृह मंत्रालय, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन, महिला कल्याण, युवा कल्याण, बाल कल्याण, बुजुर्ग और दिव्यांग जन कल्याण, नगर निगम प्रशासन और शहरी एवं जल आपूर्ति
एन. आनंद ग्रामीण विकास, पंचायत और पंचायत संघ, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, ग्रामीण ऋणग्रस्तता और सिंचाई और लघु सिंचाई सहित सिंचाई परियोजनाएं
आधाव अर्जुना लोक निर्माण (इमारतें, राजमार्ग और छोटे पोर्ट) और खेल विकास
डॉ. के.जी. अरुणराज स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग
के.ए. सेंगोट्टैयन वित्त, पेंशन और पेंशन भत्ता विभाग
पी. वेंकटरामनन खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण और मूल्य नियंत्रण (महंगाई नियंत्रण)
आर. निर्मल कुमार ऊर्जा संसाधन और कानून मंत्री
राजमोहन स्कूल शिक्षा, तमिल विकास, सूचना और प्रचार मंत्री
डॉ. टी.के. प्रभु खनिज और खदान (माइनिंग) विभाग
सेल्वी एस. कीर्थना उद्योग और निवेश प्रोत्साहन (इन्वेस्टमेंट प्रमोशन) विभाग
तमिलनाडु पुलिस विभाग में फेरबदल
तमिलनाडु में विभाग बंटवारे से पहले दो दिन पहले गुरुवार (14 मई 2026) को राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 10 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया जिनमें खुफिया शाखा के भी अधिकारी हैं. सरकार द्वारा जारी किये गये आदेश (जीओ) के अनुसार खुफिया शाखा में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी बाला नागा देवी को ट्रांसपर कर साइबर अपराध शाखा (चेन्नई) का डीजीपी बनाया गया. मिलनाडु सहकारी दुग्ध उत्पादक परिसंघ के मुख्य सतर्कता अधिकारी राजीव कुमार को प्रशिक्षण पुलिस महानिदेशक (चेन्नई) बनाया गया.

