Business News

Gold-Silver Price Today: आज घटे या बढ़े सोना-चांदी के दाम? जानें आज का क्या हैं ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: ईरान के खिलाफ अमेरिका के चल रहे युद्ध और वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बावजूद 16 मई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. डॉलर इंडेक्स में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम 4 प्रतिशत तक टूट गए.

MCX पर सोना और चांदी में गिरावट


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में 1.52 प्रतिशत यानी ₹2,478 की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद सोना ₹1,59,500 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया. वहीं चांदी में 4.12 प्रतिशत यानी ₹12,000 की भारी गिरावट आई और इसका भाव ₹2,79,102 तक आ गया.

देश के बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट

नई दिल्ली
24 कैरेट – ₹15,805 प्रति ग्राम
22 कैरेट – ₹14,489 प्रति ग्राम
18 कैरेट – ₹11,857 प्रति ग्राम

मुंबई
24 कैरेट – ₹15,790
22 कैरेट – ₹14,474

चेन्नई
24 कैरेट – ₹16,107
22 कैरेट – ₹14,764

कोलकाता
24 कैरेट – ₹15,790
22 कैरेट – ₹14,474

बेंगलुरु
24 कैरेट – ₹15,790
22 कैरेट – ₹14,474

आज भारत में चांदी का रेट

देश में चांदी की कीमत फिलहाल ₹289.80 प्रति ग्राम और ₹2,89,900 प्रति किलोग्राम है.

शहरों के हिसाब से चांदी के दाम

दिल्ली
10 ग्राम – ₹2,899
100 ग्राम – ₹28,990
1 किलो – ₹2,89,900

मुंबई
10 ग्राम – ₹2,899
100 ग्राम – ₹28,990
1 किलो – ₹2,89,900

चेन्नई
10 ग्राम – ₹3,049
100 ग्राम – ₹30,490
1 किलो – ₹3,04,900

हैदराबाद
10 gram – ₹3,049
100 gram – ₹30,490
1 किलो – ₹3,04,900

सोने का आयात अप्रैल में 82% बढ़ा

भारत में अप्रैल महीने में सोने का आयात 81.69 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर हो गया. वहीं चांदी का आयात 157.16 प्रतिशत बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर पहुंच गया. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में सोने का कुल आयात 24 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि मात्रा के हिसाब से यह 4.76 प्रतिशत घटकर 721.03 टन रहा. चांदी का आयात लगभग 150 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर हो गया, जबकि मात्रा के हिसाब से यह 42 प्रतिशत बढ़कर 7,334.96 टन रहा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1