GATE 2023 Answer Key

GATE 2023 Answer Key: IIT कानपुर इस तारीख को जारी करेगा गेट रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक करके चेक करें

GATE 2023 Answer key: आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur)16 मार्च को परिणामों की घोषणा करेगा। परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर की जाएगी। वहीं गेट परीक्षा 2023 आंसर-की पर आपत्तियां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर 25 फरवरी, 2023 तक स्वीकार करेगा। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन उठाने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फटाफट ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऐसा कर दें, क्योंकि अंतिम तिथि बीतने के बाद उन्हें दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

गेट आंसर-की पर चैलेंज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने खाते में लॉग इन करना होगा। वहीं, इसके लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये के प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रोविजनल उत्तर कुंजी के लिए प्राप्त चुनौतियों पर विचार करने के बाद गेट 2023 फाइनल आंसर-की और नतीजों की घोषणा करेगा।
संस्थान ने कुछ वक्त पहले परीक्षा के लिए रिस्पांस शीट रिलीज की थी। इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी। वहीं, अब आईआईटी कानपुर 25 फरवरी, 2023 को परीक्षा के लिए आपत्ति विंडो बंद कर देगा। गेट एग्जाम का आयोजन 4,5 11 और फरवरी, 2023 को किया गया था। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
गेट आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर गेट आंसर की 2023 लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें और चुनौतियों को बढ़ाने के लिए लिंक का चयन करें।

अब प्रश्न आईडी का चयन करें। GATE उत्तर कुंजी चुनौती शुल्क का भुगतान करें और आपत्तियां जमा करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1