Lightning

बिहार के नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं

बिहार के नवादा में आकाशीय बिजली बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गयी हैं। महिलाओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के सांगोवर गांव की है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल गया है।

बताया जाता है कि मृतकों में 3 किसान और एक नाबालिग बच्चा शामिल है। सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। दोपहर बाद मौसम अचानक बिगड़ा और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे छिप गए थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में सभी लोग आ गए। मृतकों की पहचान शंभू कुमार (उम्र 45 वर्ष) , मदन राजवंशी (उम्र 50 वर्ष), भुवनेश्वर राजवंशी (उम्र 50 वर्ष) और सोनू कुमार (उम्र 12 वर्ष) के रूप में किया गया। वहीं सुनीता देवी और शोभी देवी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल नारदीगंज पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसी हुई दोनों महिलाओं का पीएचसी में इलाज चल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1