उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। पूर्व सीएम के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के परिवार में पत्नी अरूणा, एक बेटा मनीष और बेटी रितु खंडूरी भूषण हैं। पूर्व सीएम खंडूरी की बेटी और राज्य विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि वयोवृद्ध नेता ने करीब 11 बजे एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

