देश के चर्चित कवि भी चोरों से लपेटे में आ गए हैं। गाजियाबाद स्थित उनके घर के बाहर से चोरों ने Kumar Vishwass की कार उड़ा दी। Kumar Vishwass की फॉर्च्यूनर कार इंदिरापुरम स्थित उनके आवास के बाहर घर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी की बरामदगी के लिए कई टीमें लगा दी हैं। पुलिस ने आस-पास के CCTV फुटेज निकलवाए हैं। जिसमें शुक्रवार-शनिवार की रात काले रंग की कार से आए कुछ चोरों ने Kumar Vishwass की एसयूपी चोरी कर ली।
मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस पर जल्द से जल्द विश्वास की गाड़ी बरामद करने का दबाव है। Kumar Vishwass देश के जाने-माने हिंदी कवि हैं। सामाजिक मुद्दों और सरकार के खिलाफ भी Kumar Vishwass काफी मुखर रहते हैं। अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे Kumar Vishwass कुछ समय तक AAP पार्टी में भी रहे।

