मध्य प्रदेश विष्णु दत्त शर्मा बने BJP के नए अध्यक्ष

BJP के युवा चेहरे Vishnu Dutt Sharma मध्य प्रदेश BJP का नया अध्यक्ष बनाया गया है। Vishnu Dutt Sharma वर्तमान में मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट से सांसद हैं। BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडी शर्मा को राकेश सिंह की जगह मध्य प्रदेश BJP का नया अध्यक्ष बनाने पर फैसला लिया है। वीडी शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं और हमेशा से उन्हें संघ की पहली पसंद माना जा रहा था। उधर इस जिम्मेदारी के मिलने पर विष्णु दत्त शर्मा ने ट्वीट कर अपनी पहली प्रितिक्रिया देते हुए कहा, मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करुं।

माना जा रहा है कि BJP मध्य प्रदेश में युवा और ब्राह्मण चेहरे को सामने लाना चाह रही थी। जिसके बाद वीडी शर्मा को चुना गया। ऐसा बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक ब्राह्मण नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष चाहती थी। अध्यक्ष बनने की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे थे। वीडी शर्मा के BJP अध्यक्ष बनाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग इस बात से चौके हुए हैं कि BJP में बड़े-बड़े नेताओं के होने के बावजूद वीडी शर्मा को कैसे चुना गया। यह भी कहा जा रहा है कि संघ से जुडे वीडी शर्मा को लेकर एक बार फिर BJP पर संघ का दबाव दिखा। जेपी नड्डा के BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से इस बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा Vishnu Dutt Sharma को मध्य प्रदेश BJP का नया अध्यक्ष बनाए जाने को जहां कुछ लोग आश्चर्यचकित हैं, वहीं कुछ नेता इसे आम बात मान रहे हैं। आखिर मध्य प्रदेश BJP के वरिष्ठ नेताओं के बीच Vishnu Dutt Sharma का नाम अध्यक्ष पद के लिए कैसे चुना गया इसको लेकर राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर हैं। Vishnu Dutt Sharma राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं और इस नियुक्ति को लेकर संघ का दबाव ही माना जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत भोपाल आए थे, तभी विष्णु दत्त शर्मा का मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष बनना तय हो गया था।

मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष पद की दौड़ में कई वरिष्ठ नेताओं का नाम चल रहा था। BJP चाहती थी कि इस बार वे ब्राह्मण और युवा चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए। इसमें नरोत्तम मिश्रा भी शामिल थे, लेकिन आखिरी समय में विरोध के चलते उनका नाम बाहर हो गया। इसके बाद वीडी शर्मा का नाम सामने आया जिस पर सभी ने अपनी सहमति जाहिर की, संघ का साथ उन्हें पहले से मिला हुआ था। BJP नेताओं का मानना है कि अब मध्य प्रदेश में BJP के युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा।

युवा चेहरे Vishnu Dutt Sharma के मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष बनाए जाने के बाद एक सवाल यह भी उठ रहा है कि पार्टी में ज्यादातर नेता उनसें वरिष्ठ हैं, ऐसे में वे किस तरह उन्हें अपनी बात मानने के लिए राजी करेंगे। इस मामले में वरिषठ नेता प्रभात झा का कहना था कि BJP में अध्यक्ष का पद सबसे ऊंचा होता है। उस पर कोई भी बैठा हो, हम सभी उसकी बात मानते हैं। यह पहली बार नहीं है, राकेश सिंह से भी कई वरिष्ठ नेता पार्टी में है, लेकिन अध्यक्ष होने के नाते वे उनकी बात हमेशा मानते थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी Vishnu Dutt Sharma को मध्य प्रदेश BJP के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर ट्वीट कर बधाई दी। CM ने यह भी लिखा है कि मध्य प्रदेश के विकास, प्रगति और प्रदेशवासियों की भलाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में वीडी शर्मा का सहयोग मिलेगा।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को मध्य प्रदेश BJP का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं, उन्हें एबीवीपी से लेकर संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। वे कई वर्षों से BJP के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूती देने का कार्य करते आ रहे हैं। आपके इंडो- चीन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, अंतर्राष्ट्रीय एग्रीकल्चर सेमिनार और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किये आपके विभिन्न कार्यों के अनुभव का लाभ मध्य प्रदेश एवं यहां की जनता व संगठन को मिलेगा। नई भूमिका में आप नये कीर्तिमान रचें, मेरी शुभकामनाएं। शिवराज सिंह ने कहा कि Vishnu Dutt Sharma को जब भी कोई काम दिया गया, उसे आपने हर बार नई ऊंचाइयां प्रदान की, नए मानक तय किए। कलाम इनोवेशन एंड गवर्नेंस अवॉर्ड, यूथ लीडर अवॉर्ड जैसे पुरस्कारों ने आपके प्रयासों को सम्मान देने का काम किया।

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा है कि खजुराहो सांसद Vishnu Dutt Sharma के मध्य प्रदेश BJP के नए अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं, उनके राजनीतिक अनुभव से प्रदेश में पार्टी की जमीन को ज्यादा मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1