पुलिस अधिकारी ने अंदर जाने से रोका तो भड़के गये बिहार के स्वास्थ्य मंत्री

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को एक पुलिस अधिकारी पर गुस्सा आ गया। भड़के Mangal Pandey ने पुलिसकर्मी को सिर्फ इसलिये निलंबित करने का आदेश दे डाला क्योंकि उसने उन्हें पहचाना नहीं। Mangal Pandey शुक्रवार को सीवान में एक अस्पताल का शिलान्यास करने पहुंचे थे। यहां सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जिससे मंत्री जी का पारा गरम हो गया और उन्होंने सबसे सामने उसे सस्पेंड करने को कह डाला।

स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey के गुस्से वाला ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि वो पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करने के लिये कह रहे हैं। जब Mangal Pandey मंच पर जाने के लिए आगे बढ़ रहे होते हैं तब पुलिस अधिकारी एक मंत्री को रोकता है। इस बात से वो नाराज हो जाते हैं और ठहर जाते हैं। Mangal Pandey कहते हैं, ‘पागल है क्या? काहे ऐसे लोगों को खड़ा करते हैं आप लोग, जो मंत्री को नहीं पहचानता हो। प्रभारी मंत्री को रोक रहा है. इसको सस्पेंड करवाइए।’

कौन हैं Mangal Pandey? 47 वर्षीय Mangal Pandey वर्ष 2013-17 तक बिहार BJP के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वो बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं। इसके अलावा वो BJP के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी भी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1