Hantavirus के डर के बीच नए वायरस का कहर! संक्रमण से 80 मौतें, ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित

Hantavirus को लेकर दुनियाभर में बढ़ती चिंता के बीच अफ्रीकी देश Democratic Republic of the Congo में Ebola वायरस ने भी हालात गंभीर कर दिए हैं। पूर्वी कांगो के इतुरी प्रांत में Ebola संक्रमण से अब तक लगभग 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में सामने आए संदिग्ध मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य टीमें बड़े पैमाने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और स्क्रीनिंग अभियान चला रही हैं।

कांगो में फैला ईबोला का वैरिएंट
Democratic Republic of the Congo के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कई संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच में Bundibugyo Virus की पुष्टि हुई है, जिसे Ebola वायरस का एक दुर्लभ वैरिएंट माना जाता है। गौरतलब है कि साल 1976 में पहली बार Ebola संक्रमण सामने आने के बाद से कांगो में यह इस वायरस का 17वां बड़ा प्रकोप माना जा रहा है।

संक्रमण बढ़ने से बिगड़ी बुनिया की हालात
Bunia में रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि Ebola संक्रमण की वजह से हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे हैं। स्थानीय निवासी जीन मार्क असिम्वे ने बताया कि हर दिन कई मौतों की खबरें सामने आ रही हैं और अब एक दिन में दो से तीन अंतिम संस्कार होना सामान्य बात बन गई है। उन्होंने कहा कि इलाके में लोगों के बीच डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है, जिससे चिंता लगातार बढ़ रही है।

सबसे पहले सामने आया था एक नर्स के केस
Democratic Republic of the Congo के स्वास्थ्य मंत्री Samuel-Roger Kamba ने बताया कि इस संक्रमण का पहला संदिग्ध मामला एक नर्स से जुड़ा था, जिसकी अप्रैल के अंत में Bunia के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

ईबोला के लक्षण और फैलने का तरीका

Ebola वायरस संक्रमित व्यक्ति के खून, उल्टी, पसीने और अन्य शारीरिक द्रव्यों के संपर्क में आने से फैलता है। इस वायरस के सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, दस्त और उल्टी शामिल हैं, जबकि गंभीर मामलों में अंदरूनी या बाहरी रक्तस्राव भी हो सकता है। Democratic Republic of the Congo में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और संक्रमित मरीजों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
इस बीच World Health Organization ने Democratic Republic of the Congo और Uganda में बढ़ते Ebola संक्रमण को देखते हुए ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों में अब तक 300 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 88 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1