IPL Orange Cap Race: 550+ रन वाले 2 बल्लेबाजों का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी टॉप-10 से बाहर होने की कगार पर

IPL 2026 की ऑरेंज कैप की दौड़ में अब Gujarat Titans के बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आने लगा है। भले ही टीम को Kolkata Knight Riders के खिलाफ 29 रन से हार झेलनी पड़ी, लेकिन कप्तान Shubman Gill और स्टार ओपनर Sai Sudharsan ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से ऑरेंज कैप की टॉप-2 पोजिशन पर कब्जा जमा लिया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 218 रन ही बना सकी। हालांकि टीम मैच नहीं जीत पाई, लेकिन गिल और साई सुदर्शन की दमदार पारियों ने ऑरेंज कैप की रेस को पूरी तरह गुजरात के नाम कर दिया।

साईं सुदर्शन ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा
Sai Sudharsan ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 53 रन बनाए। दिलचस्प बात यह रही कि तीसरे ओवर में Kartik Tyagi की गेंद लगने के बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। उस वक्त उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 23 रन बनाए थे। हालांकि, 17वें ओवर में Shubman Gill के आउट होने के बाद साई दोबारा बल्लेबाजी करने आए और अंत तक नाबाद लौटे। इस पारी के साथ उनके इस सीजन में कुल 554 रन हो गए और उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। खास बात यह है कि साई इससे पहले IPL 2025 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। दूसरी ओर, शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन की दमदार पारी खेली, जो इस सीजन में उनका तीसरा 80+ स्कोर रहा। इस प्रदर्शन के बाद गिल 552 रन के साथ ऑरेंज कैप की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से बाहर
Sai Sudharsan और Shubman Gill की शानदार फॉर्म का असर ऑरेंज कैप की रैंकिंग पर भी साफ दिखाई दिया है। इन दोनों के टॉप-2 में पहुंचने के बाद Heinrich Klaasen तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। Sunrisers Hyderabad के स्टार बल्लेबाज क्लासेन के खाते में फिलहाल 508 रन दर्ज हैं। चौथे नंबर पर Virat Kohli हैं, जिन्होंने अब तक 484 रन बनाए हैं, जबकि पांचवें पायदान पर Abhishek Sharma 481 रनों के साथ मौजूद हैं। इसके बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में KL Rahul, Mitchell Marsh और Sanju Samson का नाम शामिल है। वहीं, Vaibhav Suryavanshi की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है। Rajasthan Royals के इस युवा बल्लेबाज के 440 रन हैं और वह अब नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिससे उनके टॉप-10 से बाहर होने का खतरा भी बढ़ गया है। दसवें नंबर पर Prabhsimran Singh 439 रन के साथ बने हुए हैं।

IPL 2026में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाल
साई सुदर्शन – 554
शुभमन गिल – 552
हेनरिक क्लासेन – 508
विराट कोहली – 484
अभिषेक शर्मा – 481

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1