Govardhan

दिवाली 2026: कब है धनतेरस, छोटी दिवाली और भाई दूज? जानें 5 दिनों के महापर्व की पूरी तारीखें और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है और लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि इस साल धनतेरस, दिवाली और भाई दूज किस तारीख को मनाए जाएंगे? अगर आप भी त्योहारों की तैयारी कर रहे हैं, तो तारीखें अभी नोट कर लीजिए।

साल 2026 में धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। दिल्ली के पंचांग के अनुसार धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद 7 नवंबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। वहीं, मुख्य दिवाली और लक्ष्मी पूजन 8 नवंबर, रविवार को होगा।

दिल्ली में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दिन घरों में दीप जलाए जाते हैं और माता लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

इसके बाद 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

इस तरह दिवाली का पांच दिनों का प्रमुख पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलेगा। इसलिए त्योहारों की खरीदारी और पूजा की तैयारी समय रहते कर लें।

दिवाली कैलेंडर 2026

तारीखत्योहार
6 नवंबर 2026, शुक्रवारधनतेरस, यम दीपम
7 नवंबर 2026, शुक्रवारकाली चौदस, हनुमान पूजा
8 नवंबर 2026, शुक्रवारदिवाली, लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा और काली पूजा
9 नवंबर 2026, शुक्रवारकार्तिक अमावस्या
10 नवंबर 2026, शुक्रवारगोवर्धन पूजा, अन्नकूट
11 नवंबर 2026, शुक्रवारभाई दूज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1