भगवान धन्वंतरि पूजन का पर्व धनतेरस आज मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन से ही दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है जो भाईदूज तक चलती है, धनतेरस पर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरी की पूजा भी की जाती है। मुख्य रूप से खरीदारी का शुभ अवसर होने के कारण बाजारों में धनतेरस की तैयारियों को बृहस्पतिवार देर रात तक अंतिम रूप दे दिया गया।
धनतेरस पर हमारी खास पेशकश देखने के लिए क्लिक करें
https://www.youtube.com/watch?v=kqNDGsNCRr8 ऐसी ही रोचक जानकारियों के लिए सब्सक्राइब करना न भूलें
धनतेरस पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में कारें, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामानों की बुकिंग पहले ही कर ली गई है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन के बाजार दमक उठे हैं। दुकानदारों को धनतेरस पर बेहतर व्यवसाय की उम्मीद है। आपको बता दे कि कार्तिक मास कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन परंपरागत ढंग से खरीदारी करने का काम शुभ माना जाता है। धनतेरस के खास मौके पर लोग अमूमन ज्येलरी और गाड़ियों के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की खरीदारी भी करते हैं। इसके साथ ही धनतेरस पर सोने और चांदी के बर्तन खरीदने की भी परंपरा है।