टेस्ट टीम की कप्तानी से अचानक हटे धनंजय डिसिल्वा, 2024 में संभाली थी जिम्मेदारी

श्रीलंका क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्हें जनवरी 2024 में टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी, लेकिन करीब ढाई साल बाद उन्होंने इस जिम्मेदारी से हटने का ऐलान कर दिया। धनंजय ने श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब टेस्ट टीम की कप्तानी किसी नए खिलाड़ी को सौंपने का समय आ गया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मान ली है धनंजय डिसिल्वा की बात
धनंजय डिसिल्वा ने श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी से हटने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि वह बतौर खिलाड़ी टीम के लिए आगे भी उपलब्ध रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ ने उनके फैसले को स्वीकार करते हुए भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। डिसिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका ने 18 टेस्ट मैच खेले, जिसमें टीम को 7 मुकाबलों में जीत मिली। कप्तानी के दौरान बल्ले से भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

अब तक ऐसा रहा है डिसिल्वा का करियर
धनंजय डिसिल्वा श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने 2015 में टी20 इंटरनेशनल के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था, जिसके बाद वनडे और टेस्ट टीम में भी जगह बनाई। करीब 11 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में डिसिल्वा ने 69 टेस्ट मैचों में 4,431 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 93 वनडे मैचों में उनके नाम 1,924 रन हैं, जिसमें 10 अर्धशतक दर्ज हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 48 मुकाबले खेलकर 890 रन बनाए हैं और इस फॉर्मेट में उनके नाम 3 अर्धशतक हैं।

नए कप्तान का अभी नहीं किया गया है ऐलान
दमुथ करुणारत्ने के बाद धनंजय डिसिल्वा को श्रीलंका की टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। अब उनके कप्तानी छोड़ने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। नवंबर में श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होगी। ऐसे में टीम नए कप्तान की अगुवाई में मैदान पर उतर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुसल मेंडिस को टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है। धनंजय जहां करीब 35 साल के हैं, वहीं कुसल मेंडिस की उम्र 31 साल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1