Delhi Lieutenant Governor

Delhi LG: 26 मई को राजन‍िवास में शपथ लेंगे व‍िनय कुमार सक्‍सेना

द‍िल्‍ली के नए उप-राज्‍यपाल के रूप में विनय कुमार सक्सेना (Newly Appointed LG Vinay Kumar Saxena) की नियुक्‍त‍ि की गई। फिलहाल, विनय कुमार सक्सेना खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के चेयरमैन हैं। इनका जन्म 23 मार्च 1958 को हुआ था। इन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) ने कॉरपोरेट के साथ-साथ एनजीओ सेक्टर में काफी लंबे समय तक काम किया है। 1984 में राजस्थान (Rajasthan) में जेके ग्रुप को ज्वाइन किया और 11 सालों तक काम किया। उनकी न‍ियुक्‍त‍ि संबंधी आध‍िकार‍िक बयान राष्‍ट्रपत‍ि कार्यालय की ओर से कल सोमवार देर रात्र‍ि जारी क‍िया गया था।

नवन‍ियुक्‍त उप-राज्‍यपाल व‍िनय कुमार सक्‍सेना (Vinay Kumar Saxena) 26 मई को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजनिवास में आयोज‍ित क‍िया जाएगा। इस बात की पुष्‍ट‍ि खुद राजन‍िवास कार्यालय की ओर से की गई है।

बताते चलें क‍ि राष्ट्रपति भवन की ओर से कल जारी क‍िए बयान में कहा था क‍ि भारत के राष्ट्रपति को विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग के अचानक इस्तीफा देने के बाद 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल को दिसंबर 2016 में दिल्ली का 21वां उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था।

कई सम्मानों से क‍िया जा चुका है सम्‍मान‍ित
विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) के सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक कार्यों को देखते हुए सरकार ने उनका नाम कई बार विभिन्न समितियों के लिए नामित किया है। 5 मार्च 2021 को 75वें स्वाधीनता दिवस पर बनी एक समिति का सदस्य बनाया गया था। 2020 में उन्हें पद्म अवॉर्ड सलेक्शन कमिटी का सदस्य बनाया गया था। 2019 में उनके कार्यों को देखते हुए जेएनयू के ‘मेम्बर आॅफ यूनिवर्सिटी कोर्ट’ के लिए नामित किया गया था। विनय सक्सेना के विभिन्न योगदानों के लिए उन्हें कई बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने दी बधाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) की नियुक्ति का स्वागत किया और उन्हें अपने मंत्रिमंडल के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेनाजी का दिल्ली की जनता की तरफ से मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। दिल्ली की बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा।’

दिल्ली के उपराज्यपालों की बात करें तो अनिल बैजल (Anil baijal) से पहले नजीब जंग दिल्ली के उपराज्यपाल हुआ करते थे लेकिन तब उनके सरकार के साथ अच्छे रिश्ते नहीं हुआ करते थे। अनिल बैजल (Anil baijal) ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रपति कोविंद को दिया था।

SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | शाहरुख की पठान के साथ सलमान के टीजर की टक्कर, पोस्टर रिवील 200करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन के बाद नूरा फतेही को बताया गर्लफ्रैंड, दिए महँगे गिफ्ट #noorafatehi #jaqlein #sukesh क्या कीवी का होगा सूपड़ा साफ? Team India for third ODI against New Zealand #indiancricketteam