uttarakhand

देहरादून: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, राहुल गांधी की रैली को इजाजत न मिलने पर भड़के, जानें क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा देखने को मिला। उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता 17 जुलाई को प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली की इजाजत देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की देहरादून के परेड ग्राउंड में रैली होनी थी लेकिन प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम की परमिशन नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।

क्या है पूरा मामला?
उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जमकर राजनीति हो रही है। देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। मंगलवार की देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क जाम कर धरने पर बैठे गए। दरअसल 17 जुलाई को राहुल गांधी की देहरादून के परेड ग्राउंड में रैली होनी थी लेकिन प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम की परमिशन नहीं मिली जिस बात से गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हंगामा शुरु कर दिया…आरोप लगाए कि सरकार राहुल गांधी से डर रही है, इसलिए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दे रही।

क्यों नहीं मिली इजाजत?
देर रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, सह प्रभारी मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से पैदल नारेबाजी करते हुए परेड ग्राउंड पहुंचे। जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की तो पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हो गई। देहरादून प्रशासन के मुताबिक परेड ग्राउंड खाली नहीं है। वहां पहले से एक कार्यक्रम हो रहा है जिसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है। ऐसे में सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रशासन ने राहुल गांधी की रैली बन्नू स्कूल के मैदान में करने की अपील की है।

मामले का क्या हल निकला?
देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार नए मोड़ पर पहुंच गया। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने और देर रात तक चले सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम का स्थल बदलने का फैसला कर लिया है। अब राहुल गांधी का कार्यक्रम बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि यह फैसला छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। ऐसे में कार्यक्रम के स्थान को लेकर जारी सियासी विवाद फिलहाल खत्म होता नजर आ रहा है, हालांकि अनुमति रद्द होने को लेकर कांग्रेस और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी भी जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1