दिल्ली में घर का सपना होगा सस्ता! DDA दे रहा 544 फ्लैट्स पर 25% की छूट, इस दिन से बुकिंग

गणेश चतुर्थी के मौके पर दिल्ली में अपना घर खरीदने की चाह रखने वालों के लिए DDA ने खास मौका दिया है। डीडीए की कर्मजीवी आवास योजना 2026 के तहत 544 रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन फ्लैट्स की खरीद पर लोगों को सीधे 25 फीसदी की छूट मिलेगी।
DDA की यह आवास योजना सरकारी कर्मचारियों, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। प्राधिकरण के अनुसार, स्कीम की बुकिंग शुरू होने के एक महीने के अंदर ही 60 फीसदी से अधिक फ्लैट्स बिक चुके हैं।

1BHK और 2BHK फ्लैट्स की संख्या और लोकेशन
इस चरण में DDA ने कुल 544 फ्लैट शामिल किए हैं, जिनमें 256 वन-BHK और 288 टू-BHK अपार्टमेंट हैं। सभी फ्लैट नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर A1-A4 में रेडी-टू-मूव कंडीशन में उपलब्ध हैं।

प्राइम कनेक्टिविटी
इन फ्लैट्स की लोकेशन हरियाली से घिरी हुई है और कनेक्टिविटी के लिहाज से भी सुविधाजनक है। यहां से UER-1 करीब 500 मीटर, GT करनाल रोड 1.1 किमी और प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन 1.2 किमी दूर है। वहीं, नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स करीब 2 किमी और प्रस्तावित एजुकेशन हब लगभग 5 किमी की दूरी पर है।

पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी बुकिंग
DDA के इन 544 अतिरिक्त फ्लैट्स की ऑनलाइन बुकिंग 14 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फ्लैट्स का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में जो लोग पहले बुकिंग करेंगे, उन्हें फ्लैट आवंटन में प्राथमिकता मिलेगी।

आवेदन कैसे करें?
इच्छुक आवेदक डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in या पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फ्लैट्स की चाबी तुरंत मिलने और 25% डिस्काउंट के कारण त्यौहारों के इस सीजन में खरीदारों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1