चक्रवात अकवान की धीमी रफ्तार बढ़ा रही टेंशन! क्या बड़ी तबाही का है संकेत?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात ‘अकवान’ इस समय बंगाल की खाड़ी के ऊपर बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसकी गति करीब 3 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने साफ किया है कि किसी चक्रवात की धीमी या तेज गति से सीधे तौर पर उसकी तबाही का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। लेकिन इसकी रफ्तार किसी क्षेत्र में होने वाली बारिश और बाढ़ के खतरे को जरूर प्रभावित कर सकती है। IMD के अनुसार, चक्रवात ‘अकवान’ शुक्रवार, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इसके मद्देनजर पड़ोसी राज्यों तेलंगाना और ओडिशा में भी अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवात की धीमी गति क्यों है चिंता की वजह?
‘जर्नल ऑफ हाइड्रोमेटियोरोलॉजी’ में 2021 में प्रकाशित एक स्टडी में 2010 से 2019 के दौरान तट से टकराने वाले 280 उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का विश्लेषण किया गया था। रिसर्च के मुताबिक, धीमी गति से आगे बढ़ने वाले चक्रवात किसी क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहते हैं, जिससे वहां ज्यादा बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, चक्रवात के धीरे-धीरे आगे बढ़ने पर उसका बारिश वाला सिस्टम लंबे समय तक एक ही इलाके के आसपास बना रहता है, जिससे लगातार बारिश के कारण पानी जमा होने लगता है।

ट्रॉपिकल स्टॉर्म से भीषण बाढ़ आ सकती है?
रिसर्च के मुताबिक, चक्रवात से होने वाली बारिश बाढ़ की गंभीरता तय करने वाले प्रमुख कारणों में से एक है। इसके अलावा तूफान का आकार और तीव्रता, मिट्टी में मौजूद नमी और इलाके की ढलान भी बाढ़ के खतरे को प्रभावित करती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, कमजोर ट्रॉपिकल स्टॉर्म भी कई बार गंभीर बाढ़ की वजह बन सकते हैं। ऐसे में सिर्फ चक्रवात की wind category देखकर उसकी वजह से होने वाली बाढ़ का अंदाजा लगाना सही नहीं है।

अकवान को लेकर क्या है संभावना
इसका यह मतलब नहीं है कि तेज गति से बढ़ने वाले चक्रवात ज्यादा बारिश करते हैं। दरअसल, धीमी रफ्तार वाला तूफान किसी एक इलाके में लंबे समय तक बना रहता है। ऐसे में बारिश की दर कम होने के बावजूद उस क्षेत्र में कुल बारिश ज्यादा हो सकती है। रिसर्च में पाया गया कि चक्रवात के किसी इलाके में ज्यादा समय तक टिके रहने का असर, बारिश की दर में अंतर से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। वहीं, ‘अकवान’ को लेकर मौसम वैज्ञानिकों की चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि बेहद कम अंतराल में तीन चक्रवाती सिस्टम विकसित हुए हैं।

अल नीनो की आशंका
अक्टूबर से दिसंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनना आम बात है, लेकिन कम समय में तीन चक्रवाती तूफानों का बनना असामान्य माना जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, समुद्र का बढ़ता तापमान और ‘अल-नीनो’ का प्रभाव इस स्थिति की एक बड़ी वजह हो सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार, अगस्त से अल-नीनो का गर्मी बढ़ाने वाला असर और मजबूत हुआ है। अनुमान है कि दिसंबर तक इसका प्रभाव अपने चरम पर पहुंच सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1