बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली और कारोबार लाल निशान में बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 0.63 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई। हालांकि, SBI, ITC और UltraTech Cement के शेयरों में तेजी रही। दूसरी ओर, Titan, TCS, Bajaj Finance, Eternal, IndiGo, Infosys और Tata Steel के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
500 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 500.38 अंक यानी 0.61 फीसदी फिसलकर 82,031.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में 159.45 अंकों यानी 0.63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,227.95 के स्तर पर बंद हुआ। गौरतलब है कि बाजार ने बुधवार को कारोबार की शुरुआत भी लाल निशान में की थी और पूरे दिन दबाव में रहा।
निफ्टी की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर लाल निशान बंद
बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 8 शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 15 शेयर तेजी के साथ बंद हुए और 35 शेयर लाल निशान में रहे। इससे बाजार में बिकवाली के दबाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर क्रैश
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों के बीच बुधवार को SBI के शेयरों ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का शेयर 2.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी Titan के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला और यह 4.82 फीसदी की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।
बुधवार को सेंसेक्स की सिर्फ इन कंपनियों ने हरे निशान में बंद किया कारोबार
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में भी कुछ शेयरों में बढ़त देखने को मिली। कारोबार के अंत में ITC के शेयर 1.37 फीसदी, UltraTech Cement 1.22 फीसदी और Power Grid 0.39 फीसदी चढ़े। इसके अलावा Maruti Suzuki में 0.25 फीसदी, Trent में 0.16 फीसदी, Sun Pharma में 0.12 फीसदी और ICICI Bank में 0.06 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एटरनल समेत इन शेयरों में गिरावट
दूसरी ओर, सेंसेक्स की कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। TCS के शेयर 2.49 फीसदी और Bajaj Finance के शेयर 2.45 फीसदी टूटे। इसके अलावा Eternal में 2.45 फीसदी, IndiGo में 1.97 फीसदी, Infosys में 1.86 फीसदी और Tata Steel में 1.51 फीसदी की गिरावट रही। वहीं, Mahindra & Mahindra 1.47 फीसदी, Asian Paints 1.38 फीसदी, Adani Ports 1.07 फीसदी, Bajaj Finserv 0.93 फीसदी और BEL 0.91 फीसदी नीचे बंद हुए।
इसके साथ ही Hindustan Unilever में 0.83 फीसदी, HDFC Bank में 0.79 फीसदी, Axis Bank और HCL Tech में 0.67 फीसदी, Tech Mahindra में 0.62 फीसदी, Reliance Industries में 0.51 फीसदी, Bharti Airtel में 0.47 फीसदी, Kotak Mahindra Bank में 0.35 फीसदी, L&T में 0.15 फीसदी और NTPC में 0.08 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।

