coronavirus

अब महाराष्ट्र में आवाज से होगी कोविड की जांच-आदित्य ठाकरे

देश में Corona के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा Corona प्रभावित राज्य में टॉप पर है। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब महाराष्ट्र सरकार कोरोना टेस्टिंग के लिए एक नई तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। इस तकनीक के बाद आवाज से ही कोरोना की जांच हो जाएगी।

ऐसा हम नहीं खुद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है। आदित्य ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी है। आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, ‘बीएमसी आवाज के नमूनों का उपयोग करके AI-आधारित कोविड टेस्टिंग का एक परीक्षण करेगी। आरटी-पीसीआर टेस्टिंग भी होती रहेगी, लेकिन दुनियाभर में टेस्ट की गई तकनीकें साबित करती है कि महामारी ने हमें हमारे स्वास्थ्य ढांचे में तकनीक के उपयोग से चीजों को अलग तरह से देखने और विकसित करने में मदद की है।’


महाराष्ट्र में Corona से निपटने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। ऐसे में वॉयस सैंपल से टेस्टिंग भी एक अलग कदम ही है। राज्य में Corona की स्थित पर बात करें तो शनिवार को 11 हजार 81 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसके बाद मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 3 लाख 38 हजार 262 हो गया है।

शनिवार तक महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 67.26 प्रतिशत था और 12 हजार 822 नए केस सामने आए थे। Corona से 275 लोगों की मौत हुई थी। 26 लाख 47 हजार 20 सैंपल में से 5 लाख 3 हजार सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे। सूबे में अभी 9 लाख 89 हजार 612 मरीज होम क्वारनटीन हैं और 35 हजार 625 इंस्टीट्यूशनल क्वारनटीन है। महाराष्ट्र में कुल 1 लाख 47 हजार 48 एक्विट केस हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1