कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में Lockdown को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बार Lockdown के दौरान कई रियायतें भी दी गई हैं। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार ने कुछ रियायतें देने का ऐलान किया है।
केंद्र सरकार के जरिए बढ़ाए गए Lockdown की मियाद 17 मई तक की है। इस बीच दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में भी 2 हफ्ते के लिए Lockdown बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने पूरी दिल्ली को Red Zone में रखा है। इसके तहत आने वाली छूट लोगों को मिलेगी।
- सभी सरकारी दफ्तर खुलेंगे। जो जरूरी सेवाओं से संबंधित हैं, वहां 100 प्रतिशत लोग आएंगे।
- गैर-जरूरी सरकारी सेवाओं में डिप्टी सेक्रेट्री और 33 फीसदी स्टाफ आएगा।
- निजी संस्थान में भी 33 फीसदी स्टाफ आएगा।
- सेल्फ एम्प्लॉय को इजाजत दी गई।
- स्टेशनरी, सभी तरह की स्टैंड-अलोन शॉप खुलेंगी।
- प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्राइवेट सिक्योरिटी खुलेंगे।
- जरूरी सामान बनाने वाली कंपनियां भी खुलेंगी। उनकी सप्लाई चेन भी खुलेगी।
- आईटी हार्डवेयर, ई-कॉमर्स में जरूरी सेवाएं रहेंगी।
- कार में ड्राइवर समेत पीछे 2 लोगों को अनुमति हैं लेकिन सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए।
- शादी में 50 लोगों को इजाजत।
- किसी की मौत हुई है तो वहां 20 लोग से अधिक न हो।
ये रहेंगे बंद
- स्कूल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स, सोशल, पॉलिटिकल, सांस्कृतिक जमावड़ा बंद रहेगा।
- सैलून की दुकान भी बंद रहेगी।
- होटल, रेस्टोरेंट बंद।
- शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बाहर निकलना बंद।
- पब्लिक ट्रेवल सिस्टम बंद। मेट्रो, बस, रेल, एयर, रिक्शा, ऑटो रिक्शा सेवा बंद।
- 65 साल से ऊपर बुजुर्ग, गर्भवती, कोई अन्य बीमारी, 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर में रहेंगे।
- कनॉट प्लेस, मॉल और बाजार बंद रहेंगे, लेकिन जरूरी सामान की दुकान खुलेंगी।
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि Lockdown के डेढ़ महीने गुजर जाने के बाद दिल्ली Lockdown खोलने के लिए तैयार है। पूरी दिल्ली को Red Zone करने से जनता परेशान है। नौकरी जा रही है, अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गयी है, सरकार का रेवेन्यू आना बंद है। करीब 300 करोड़ रुपये का रेवेन्यू आया है, इससे सैलरी नहीं दे सकते।