आपका दिन मंगलमय हो आज का राशिफल 04 मई 2020

4 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है । एकादशी तिथि सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी | उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जायेगी | उदया तिथि एकादशी होने की वजह से वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी आज मनायी जायेगी | लिहाजा मोहिनी एकादशी का व्रत किया जायेगा | मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को समस्त मोह बंधनों से मुक्ति मिलती है और वह जीवन में एक के बाद एक तरक्की करता चला जाता है।

मेष राशि – आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा | आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए | आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी | संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा | आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी | वाहन लेने का योग बन रहा है |

वृष राशि – आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा | माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा | आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा | आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा |

मिथुन राशि – आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे | आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए | उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए | आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए | माता की सेहत में सुधार होगा | आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी | लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी |

कर्क राशि – माता-पिता आज अपने बच्चों कि प्रॉब्लेम सॉल्व करते हुए दिन को इन्जॉय करेंगे | बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए | इस राशि के घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है | आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा | आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी |

सिंह राशि – आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, आप रिलेक्स महसूस करेंगे | आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा | धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी | आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे | उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी | वर्क फ्रॉम होम कर रहें लोगों का काम समय से पूरा हो जाएगा |

कन्या राशि – आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | शाम को परिवार के साथ गुफ्तगू करते हुए सुनहरे पलों को याद करेंगे, इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी | आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी | करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होने का योग बन रहा है |

तुला राशि – आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा | शादीशुदा लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर पर उत्सव का माहौल बनेगा | कोई भी काम करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए | आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है |

वृश्चिक राशि – आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | सोशल साईट पर आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे | आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा | आपको
व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा | जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे | आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे | आप किसी काम को नए तरीके से करने की सफल युक्ति निकालेंगे |

धनु राशि – आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | इस राशि के इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स को किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा | आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा | आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा | व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा | सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

मकर राशि – आपको कार्यों में फ़ोन द्वारा अपने सहकर्मियों की मदद मिलेगी, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी | आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे | इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा | सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे | दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी, मन हल्का होगा। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहेगा |

कुंभ राशि – आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे | लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे | आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी | सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे | आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा | घर पर अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे |

मीन राशि – परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा | किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए | आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं | आपको कोई नया काम सिखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा | कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा | छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1