coronavirus: 30 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में पूरी तरह से लॉकडाउन

दुनियां समेत भारत में भी कोरोना वायरस के मामलो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक देश में कोरोना वायरस के करीब 500 मामलो की पुष्टी हो चुकी है। महज 24 घंटों में 100 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं अब तक 10 की मौत हो चुकी है। इसी बीच केंद्र सरकार ने देश के 30 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के 548 जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ जिलों को ही लॉक डाउन किया गया है। देश के नॉर्थ-ईस्ट राज्य सिक्किम और मिजोरम की बात करें तो यहां अभी तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।  

उत्तर प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए अभी तक कुल 16 जिलों को लॉकडाउन किया जा चुका है। जिसमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, पीलीभीत और मुरादाबाद शामिल हैं। इन सभी जिलों को फिलहाल लॉकडाउन किया गया है। वहीं कहीं कहीं धारा 144 भी लागू कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने आदेश का पालन ना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की भी घोषणा की है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति जारी रहेगी। वहीं लगभग सभी प्रकार के ट्रांसपोर्ट फिलहाल बंद रहेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सभी उड़ाने भी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दी गई है।     

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1