पूरी दुनियां में कोरोना वायरस का कोहराम बदस्तूर जारी है। इस महामारी से निपटने के लिए दुनिया भर के 50 देशों में लॉकडाउन हो चुका है, जिससे करीब एक अरब से ज्यादा लोगों को एहतियत के लिए घरों में ही करने को कहा गया है। इटली में हालाक बेकाबू हो गए हैं। यहां अबतक फ्रांस, इटली और अर्जेंटीना जैसे कुछ देशों ने इस महामारी से निपटने के लिए अपने यहां करीब 5,500 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं चीन में भी करीब 4000 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि अब चीन में स्थिती पहले से कुछ बेहतर बताई जा रही है। वहीं ईरान में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में भी लोगों से घर में ही रहने की सिफारिश की है।
ब्राजील की बात करें तो वहां भी अबतक 1178 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, तो 18 लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीका में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1 हजार के पार तक पहुंच गई है। नाइजीरिया ने भी अपने देश में आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिलहाल 1 महीने के लिए बंद कर दिया है।
पाकिस्तान में करीब 645 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने बीते दिनों कहा था कि पाकिस्तान में लॉकडाउन नहीं किया जाएगा। लोग खुद एहतियात बरतते हुए घरों से बाहर ना निकलें। पूरी दुनियां में अबतक इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 16 हजार तक पहुंच गई है। वहीं दुनिया में कोरोना से संक्रमण की संख्या 367,457 तक पहुंच गई है।

