अफवाहों से रहें सावधान, हवा से नहीं फैल सकता Coronavirus

Coronavirus पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सोशल डिस्टैंसिंग करने को कहा जा रहा है, जिसके चलते लॉकडाउन भी किया गया है। जागरुकता भी फैलाई जा रही है, लेकिन साथ ही कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। एक ऐसी ही अफवाह ये है कि Coronavirus हवा से फैलता है, जिसका विश्व स्वास्थ्य संगठन ने खंडन किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी (WHO) ने साफ किया है कि Coronavirus सिर्फ एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। उसने कहा है कि Coronavirus का संक्रमण हवा से नहीं फैलता, क्योंकि यह सिर्फ थूक के कणों से ही फैलता है। ये कण कफ, छींक और बोलने से शरीर से बाहर निकलते हैं। थूक के कण इतने हल्के नहीं होते जो हवा के साथ यहां से वहां उड़ जाएं। वह बहुत जल्द ही जमीन पर गिर जाते हैं।

WHO के अनुसार अगर कोई संक्रमित व्यक्ति के एक मीटर के दायरे में खड़ा होता है तो Coronavirus सांस के जरिए उसके शरीर में जा सकता है। अगर किसी सतह पर किसी संक्रमित व्यक्ति के थूक के कण गिरे हों और उस सतह को कोई शख्स छूकर अपनी आंख, नाक या मुंह को छू ले तो भी ये वायरस उसके हाथ के जरिए शरीर में जा सकता है। ऐसे में हाथ लगातार धोते रहना जरूरी है।

Coronavirus का प्रकोप तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा है। दुनिया भर में अब तक 6.50 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 30 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ भारत में ही कोरोना के संक्रमण का आंकड़ा 1000 के करीब जा पहुंचा है और 20 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनिया भर की सरकारें बचाव के तमाम उपाय कर रही हैं। भारत में भी लॉकडाउन कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1