नोएडा में किराएदारों को नहीं देना होगा एक महीने तक किराया

देशभर में Coronavirus लॉकडाउन के मद्देनजर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मकान मालिक एक महीने के बाद ही किरायेदारों से किराया ले सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी गरीब, मजदूर का घर खाली नहीं करवाया जाएगा। गौतमबुद्धनगर जिला मजिस्ट्रेट बी.एन. सिंह ने शनिवार को यह आदेश जारी किया है।

Coronavirus से फैल रही महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इससे सबसे अधिक परेशानी रोज-कमाने खाने वालों को हो रही है। हालात ये हो गए हैं कि वो शहर छोड़कर अपने-अपने घरों को वापस लौटने के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। शुक्रवार शाम से ही यूपी और बिहार लौट रहे हजारों लोग गाजियाबाद के यूपी गेट पर पहुंच गए।

इसी बीच नोएडा के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने किराए के मकानों में रह रहे लोगों को बड़ी राहत देते हुए किसी भी मकान मालिक को एक महीने तक किराया ना लेने को कहा है। डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोई मजदूर या कर्मचरी जो किसी भी कंपनी या ऑफिस में काम करते हैं। उनसे किसी भी दशा में एक महीने तक किराया नहीं मांगा जाए। मकान मालिक एक महीने के बाद ही किरायेदारों से किराया ले सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता हुआ मिला तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1