SIR पर घमासान के बीच चिराग पासवान का चुनाव आयोग को संदेश, ‘अपना पक्ष मजबूती से रखें’

SIR को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल आज चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। कांग्रेस दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके बाद 28 सितंबर से सभी जिला कमेटियों को कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिहार में RJD जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी, जबकि दिल्ली के जंतर-मंतर पर AISA भी विरोध प्रदर्शन करने वाला है। विपक्ष के इस विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को अपनी बात मजबूती से रखने की सलाह दी है।

क्या बोले चिराग पासवान?
चिराग पासवान ने कहा कि अगर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं, तो आयोग को भी अपनी स्थिति मजबूती से जनता के सामने रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह लोगों का भरोसा कायम रखे। चिराग के मुताबिक, चुनावी प्रक्रिया को लेकर अगर जनता के मन में किसी तरह का संदेह पैदा होता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में आयोग को तमाम सवालों पर स्पष्ट तरीके से अपना पक्ष रखना चाहिए।

क्यों हो रहा है विवाद?
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य दो चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद सामने आए हैं। इस रिपोर्ट के बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन दावों पर सफाई देते हुए कहा कि किसी भी संस्थान में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय सामने आना सामान्य प्रक्रिया है। आयोग के मुताबिक, पिछले एक साल में जारी किए गए उसके सभी आदेश सर्वसम्मत फैसलों पर आधारित हैं।

महाभियोग ला सकती है कांग्रेस
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी दोनों सदनों में इस संबंध में नोटिस देने की योजना बना रही है और इसके लिए विपक्षी दलों से भी संपर्क किया जा रहा है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है और अगले दो हफ्तों के भीतर इसे संसद में पेश किया जा सकता है। पार्टी जल्द ही दोनों सदनों में मोशन का नोटिस दे सकती है। खास बात यह है कि नोटिस देने के लिए संसद की कार्यवाही का जारी रहना जरूरी नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1