UP में 2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ सकती है। शनिवार देर रात कांग्रेस दफ्तर से घर वापस जाते समय पत्रकारों से उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी के साथ बर्बर व्यवहार नहीं करना चाहिए। इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि अकेले चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को मजबूत बनाना होगा।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कई बार कार्यकर्ता अनोखे लाल तिवारी का नाम लिया। तिवारी रोजाना पार्टी दफ्तर आते हैं और हर कार्यक्रम में पार्टी का झंडा लहराते हैं। प्रियंका गांधी रविवार को भी लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। शनिवार को एसआर दारापुरी के घर से वापस आने के बाद रात 10 बजे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1