CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स मुंबई से गिरफ्तार

यूपी CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को महाराष्ट्र ATS ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में धमकी देने की बात स्वीकार की है। उसे यूपी STF को सौंप दिया गया है। आरोपी की आज कोर्ट में पेशी होगी जहां उसकी रिमांड मांगी जाएगी। इसके बाद उसे यूपी लाया जाएगा।


25 साल के आरोपी कामरान अमीन खान को ATS ने मुंबई के चूनाभट्टी इलाके से गिरफ्तार किया है। बता दें कि गुरुवार को CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी पुलिस मुख्यालय के वॉट्सऐप नंबर पर भेजी गई थी। जिस नंबर से धमकी भरा मेसेज आया था, पुलिस ने उस नंबर के आधार पर FIR कर जांच शुरू कर दी थी। इस मेसेज में योगी को एक खास समुदाय का दुश्मन बताते हुए धमकी दी गई थी।

यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में गुरुवार देर रात लगभग 12:30 बजे एक वॉट्सऐप मेसेज आया था। यह मेसेज यहां के सोशल मीडिया डेस्क के नंबर 7570000100 पर आया था। मेसेज में लिखा था, ‘CM योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है वो।’ यह मेसेज आने के बाद उच्चाधिकारियों को इसी सूचना दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि गोमती नगर थाने में धारा 505 (1) बी, 506 और 507 के तहत केस दर्ज किया गया था। मेसेज रात में 12 बजकर 32 मिनट पर आया तो थाने में महज 19 मिनट के अंदर 12 बजकर 51 मिनट पर FIR दर्ज करा दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1