बारिश के चलते सीएम रघुवर दास का कार्यक्रम रद्द

मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यक्रम मौसम खराब होने के कारण रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को 12:00 दोपहर यहां आना था। लेकिन अंतिम समय तक मौसम ठीक नहीं हो सका और दोपहर पौने एक बजे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को रद्द होने की मंच से घोषणा की गई। मुख्यमंत्री स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।


मुख्यमंत्री के नहीं आने पर सांसद सुनील कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता, सिमरिया विधायक गणेश गंझू व अन्य अतिथि उपस्थित हैं। कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान उपस्थित हैं।


कार्यक्रम में 17 हजार किसान शिरकत कर रहे हैं। जिसमें सिर्फ चतरा जिले के सात हजार कृषक होंगे। शेष दस हजार हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार और डालटनगंज जिले से किसान शामिल हैं। किसानों को बैठने के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। साथ ही साथ उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव पूजा सिंघल बुधवार की शाम से ही यहां पहुंचीं हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1