Attack on Jharkhand CM Hemant Soren

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के काफिले को जबरन रोका,मचा हड़कंप जानिए पूरा मामला

झारखंड के मुख्‍यमंत्री Hemant Soren के काफिले को राजधानी Ranchi में जबरन रोका गया है। मौके पर जबर्दस्‍त हंगामा और इलाके में तनाव की खबर आ रही है। ताजा हालात में Ranchi में सियासी माहौल गर्म हो गया है। चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। भारी संख्‍या में जवान सड़कों पर उतर आए हैं।


रांची के किशोरगंज चौक पर आज राज्‍य के मुख्‍यमंत्री Hemant Soren के कारकेड को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है। कई वाहनों में तोड़फोड़ भी हुई है। बताया गया कि ओरमांझी में रविवार को मिले युवती के शव के विरोध में लोगों ने किशोरगंज चौक पर आज विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। वहां से गुजर रहे CM के कारकेड को रोकने का प्रयास किया। सुरक्षा के मद्देनजर CM का काफिला रास्‍ता बदलकर रवाना हुआ। मौके पर बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौजूद है। Ranchi के SSP, रांची के डीसी व अन्‍य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गोंदा ट्रैफिक थानेदार रास्ता क्लियर कराने आगे गए थे। इस दौरान उनपर हमला हुआ है।


CM का काफिला हरमू रोड में किशोरगंज चौक के पहले ही भारत माता चौक के पास डायवर्ट कर बड़ा तालाब होते हुए मेन रोड, कचहरी चौक के रास्ते चला गया। आम जनता व पुलिस के वाहन को भीड़ ने निशाना बनाया और तोड़फोड़ की। गोंदा ट्रैफिक थानेदार नवल किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्‍हें मेडिका अस्पताल ले जाया गया है।


बताया गया कि प्रोजेक्ट भवन से जब सोमवार की शाम मुख्यमंत्री अपने कारकेड के साथ अपने आवास के लिए निकले, तो किशोरगंज चौक के पास युवाओं के हुजूम ने उन्हें घेर लिया। इनमें महिलाओं की भी काफी तादाद थी। CM के वाहन के आगे चल रहे विशेष सुरक्षा सवारों के वाहन के साथ तोड़फोड़ की गई। बैरीकेड को तोड़ दिया गया। हालांकि CM सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरे मार्ग से उनके आवास तक पहुंचाया गया।


ओरमांझी दुष्‍कर्म कांड से आक्रोशित भीड़

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि CM के काफिले के आने के पहले से ही प्रदर्शनकारी एकजुट होने लगे थे। जैसे ही CM का कारकेड वहां पहुंचा, प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए। वे ओरमांझी में हुई दुष्‍कर्म-हत्या की घटना को लेकर CM से बात करना चाहते थे। उनका कहना था कि Hemant Soren के एक साल के कार्यकाल में दुष्‍कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन का तंत्र लचर अवस्‍था में है।


बता दें कि रविवार को Ranchi जिले के ओरमांझी इलाके में एक युवती का सर कटा शव मिला था। उसके साथ दुष्‍कर्म की आशंका जताई गई है। युवती का सर अभी तक नहीं मिला है। उसके गुप्‍तांग को भी तहस-नहस कर दिया गया था। शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोग आज इसी घटना के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1