करूर पहुंचे CM विजय, परिजनों को नौकरी के पत्र सौंपे, स्मारक का ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को करूर का दौरा किया, जो मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका पहला करूर दौरा है। यह वही स्थान है, जहां चुनाव प्रचार के दौरान हुई भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई थी। अपने दौरे के दौरान सीएम विजय ने 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, हादसे में जान गंवाने वाले 32 पीड़ित परिवारों के परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे और करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नॉन-लेदर यूनिट की आधारशिला भी रखी।

करूर के एटलस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए वह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जीवन में मिली कोई भी उपलब्धि निर्दोष लोगों की मौत का दर्द कम नहीं कर सकती और करूर की त्रासदी ऐसा जख्म है, जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे।

कार्यक्रम से पहले कोई चेतावनी नहीं दी’
हादसे से पहले की घटनाओं का वर्णन करते हुए सीएम ने कहा कि उनका राज्यव्यापी “जनता सम्मेलन” कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद करने और उनकी चिंताओं को समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ की आशंका के कारण पुलिस ने पहले ही उन्हें पेरंबालूर में एक कार्यक्रम रद्द करने की सलाह दी थी, लेकिन करूर में भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम से पहले ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी गई।

पुलिस ने हमें भीड़ के बारे में नहीं बताया’
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कहा कि यदि करूर पुलिस को भीड़ नियंत्रण को लेकर किसी तरह की आशंका थी, तो वह पहले ही कार्यक्रम को रद्द कर सकती थी। उन्होंने बताया कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा था और उस दिन उन्होंने अधिकारियों का धन्यवाद भी किया था, लेकिन उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि यह कार्यक्रम इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा।

विजय ने पिछली सरकार पर दागे सवाल
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में कई मासूम बच्चों की जान चली गई, जिसका दर्द उन्हें आज भी परेशान करता है। विजय ने यह भी कहा कि हादसे के बाद उन्हें ही निशाना बनाया गया और कई लोगों ने उन पर सवाल उठाए, जबकि वह खुद इस घटना से गहरे आहत थे।

करूर में बनाया जाएगा स्मारक
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने करूर हादसे में जान गंवाने वालों की स्मृति में एक स्मारक बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह स्मारक टीवीके की ओर से बनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस दुखद घटना को याद रखें और भविष्य में ऐसी त्रासदियों का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश न हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1