चीन की इच्छा, भारत-पाक के बीच हों अच्छे संबंध

चीन की अंदरुनी मंशा क्या है ये तो पता नहीं लेकिन अब चीन चाहता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर हों। चीनी राजदूत ने कहा कि भारत, PAK और चीन के संबंध बेहतर हों। उन्होंने कहा कि चीन और भारत को अपने मतभेद अब सुलझा लेने चाहिए।

भारत में चीनी राजदूत सुन वीदोंग ने कहा है कि चीन चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंध हों। चीनी राजदूत का कहना है कि शांति को बढ़ावा देने के लिए भारत-पाकिस्तान साथ आएं। साथ ही उन्होंने कहा है कि चीन और भारत के बीच प्रमुख मुद्दों पर समय-समय पर रणनीतिक संवाद होना चाहिए।

वहीं भारत-चीन के संबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि चीन और भारत को अपने मतभेद सुलझाने चाहिए और मतभेद का असर दोनों देशों के संबंधों-सहयोग पर नहीं पड़ने देना चाहिए।

सुन वीदोंग ने कहा कि चीन और भारत, दोनों ही बेहद अहम देश हैं। दोनों देशों के प्रमुख (नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग) के बीच काफी महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। भारत भी इस बात के लिए राजी है कि दोनों देशों को एक-दूसरे के हितों का ध्यान रखना चाहिए। दोनों को अपने मुद्दों को अच्छे से मैनेज करना चाहिए और मतभेद को अच्छे से सुलझाना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1