hathras victims death

हाथरस मामले को लेकर PM मोदी ने CM योगी से की बात,जांच के लिए गठित की एसआईटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की Hathras की घटना के लिए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और प्रभावी पैरवी करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। CM योगी के निर्देश पर घटना पर जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित की गई है। SIT में गृह सचिव भगवान स्वरूप, DIG चंद्र प्रकाश और सेनानायक पीएसी आगरा पूनम SIT के सदस्य होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे Hathras की घटना पर बात की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में सभी चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।


हाथरस के चंदपा क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता 16 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई। उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे अंतिम सांस ली। रात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस इस मामले में चारों आरोपितों को जेल भेज चुकी है। देर शाम तक शव हाथरस नहीं पहुंच सका था। युवती की मौत से लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। आरोपितों को फांसी देने की मांग को लेकर Hathras में कई जगह प्रदर्शन हुए।

हाथरस में दुष्कर्म की घटना पर बवाल हो गया है। दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज अलीगढ़ में दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा को लेकर वाल्मीकि समा के लोग हाथरस में रामलीला मैदान के पास पुलिस से भिड़ गए। पथराव कर दिया। पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1