ब्रिटिश PM ने दी लॉकडाउन की चेतावनी, कहा- पाबंदियों में ढील दी गई तो महामारी हो जाएगी बेकाबू

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के सख्त उपायों का बचाव करते हुए चेतावनी दी कि अगर पाबंदियों में ढील दी गई तो महामारी फिर बेकाबू हो जाएगी। नतीजन नए साल पर राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। ब्रिटेन में 17,555 नए संक्रमित पाए गए। इससे कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 15 लाख 74 हजार से ज्यादा हो गई। इनमें से 57,301 मरीजों की मौत हुई है।

दूसरे दौर की महामारी की चपेट में आए ब्रिटेन में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। इस पर अंकुश पाने के लिए इंग्लैंड में सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। इन कदमों का जॉनसन की पार्टी में ही विरोध शुरू हो गया है। PM खुद भी किसी संक्रमित सांसद के संपर्क में आ गए थे। इसके चलते उन्हें आइसोलेशन में जाना पड़ा था। आइसोलेशन से निकलने के बाद उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘अगर हम ढील देते हैं तो वायरस का खतरा बढ़ जाएगा। इसके चलते हमें नए साल पर लॉकडाउन की ओर लौटना पड़ जाएगा।’

ब्राजील में कोरोना महामारी फिर बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 37 हजार 614 नए मामले पाए गए। इससे कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 62 लाख के पार पहुंच गया है। इस लैटिन अमेरिकी देश में अब तक कुल एक लाख 71 हजार से ज्यादा पीडि़तों की मौत हुई है।

इन देशों में भी बुरा हाल
रूस : शुक्रवार को 27,543 नए पॉजिटिव केस मिलने से मरीजों की संख्या 22 लाख 15 हजार से ज्यादा हो गई। कुल 38 हजार मौत हुई है।

जर्मनी : इस देश में 22,806 नए मामले मिलने से संक्रमित लोगों की संख्या दस लाख के पार पहुंच गई है। यहां कुल 15 हजार की जान गई है।

स्पेन : चौबीस घंटे में 12,289 पॉजिटिव केस पाए जाने से पीड़ितों की संख्या 16 लाख से अधिक हो गई। कुल 44 हजार पीड़ितों की मौत हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1