देव दीपावली पर काशी के घाटों पर जलेंगे 15 से 20 लाख दीप, PM Modi करेंगे शिरकत

काशी में दीप दीपावली का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। PM नरेंद्र मोदी देव दीपावली पर यहां हो रहे आयोजन में शामिल होंगे। इसलिए आयोजन और खास बन गया है। गंगा घाटों पर इस दौरान 15 से 20 लाख दीप जलाए जाने की योजना है। पहली बार 22 जगहों पर एक साथ गंगा तट पर आरती होगी। घाटों को अभी से सजाना शुरू कर दिया गया है।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर काशीपुराधिपित स्वयं देवताओं के साथ गंगा तट पर दीपदान करते हैं. इसलिए हमेशा से ही काशी में देव दीपावली काफी भव्य रूप में मनाई जाती है। चूंकि इस बार खुद PM इस कार्यक्रम में शामिल होंगे इसलिए आयोजन को लेकर जबरदस्त तरीके से तैयारी की जा रही है। इस बार देव दीपावली पर गंगा आरती का नजारा काशी में कुछ अलग ही होगा। घाट अस्सी से राजघाट तक 84 घाटों के बीच 22 जगहों पर एक साथ गंगा आरती की जाएगी। दशाश्वमेध घाट पर 11 हजार दीप जलाने की योजना है।

प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर पर महाआरती से पहले मां गंगा का 151 लीटर दूध से अभिषेक होगा। झालर व फूलों से घाट को सजाया जाएगा। COVID-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया था। इसी खुशी में सभी देवता भगवान शिव की नगरी काशी में पधारे और दीप दान किया। तभी से काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1