केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को पानी पानी करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। खबर है कि गिरिराज के पार्टी के कई नेता यहां तक कि नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य जैसे नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा भी कहते नजर आ रहे हैं कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते थे। आरजेडी के कई नेताओं ने भी गिरिराज के बयानो का समर्थन किया है। जिससे राजनीतिक गलियारे में नीतीश को घेरने के लिए बीजेपी के इस गुट और राजद के बीच एक अलिखित सहमति के ऊपर अटकलों को बल मिला है। वहीं रविवार को भी केंद्रीय मंत्री, गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया जिससे एक बार साबित हुआ कि उसके अभियान को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की भी एक मौन सहमति मिली गई है।
इस दौरान आरजेडी के नेताओं ख़ासकर रघुवंश प्रसाद सिंह और मनोज झा ने गिरिराज के पक्ष में बयान देकर एक नये राजनीतिक लड़ाई को जन्म दिया है। रघुवंश प्रसाद ने कहा है कि गिरिराज की कप्तान को ताली और गाली भी की बात सही है. वहीं मनोज झा ने कहा, ‘यूं तो मैं गिरिराज सिंह के बातों और बयानों से सहमत नहीं होता लेकिन चलिए भारत पाकिस्तान से अलग बात कर रहे हैं और ये बात सही हैं कि ये प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि प्रशासनिक आपदा हैं।