अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- 2022 में समाजवादियों की बनेगी सरकार

सपा प्रदेश मुख्यालाय में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा में आने वाले सभी लोगों का स्वागत है। जो भी चुनौती मिलेगी उसका हम सब मिलकर सामना करेंगे। अखिलेश ने कहा कि अगर आप सबका सहयोग मिला तो 2022 में हम बीजेपी को हटा देंगे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा जानती है कि वो अकेले सरकार नहीं बना सकती है। दूसरी पार्टियों के जो चेहरे उन्हें फायदा दिला सकते हैं उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया इसके लिए वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक लघु फिल्म के माध्यम से हमला बोला। उन्होंने कहा कि डीजे एसोसिएशन के लोग हमसे मिले। इस सरकार ने 1 करोड़ लोगों को बेरोजगार कर दिया है।

इसके साथ उन्होंने कहा कि जिस गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार पर पूरा विश्व भरोसा करता है, उनकी ही जयंती पर भाजपा ने सदन में झूठे विकास के काम गिनाए। उन्होंने कहा कि एम्स की जमीन सपा ने दी थी, चाहे रायबरेली की या फिर गोरखपुर की हो। यही नहीं बीजेपी को इस देश के संविधान और कानून तक पर विश्वास नहीं है।

वहीं, अखिलेश ने राम मंदिर और जीएसटी पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सीएम योगी के राम मंदिर पर आए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो कोर्ट का फैसला होगा सपा उसी को मानेगी। नोटबंदी और जीएसटी पर उन्होंने कहा कि यह सरकार हर काम रात में करती है। सदन भी रात में ही चला रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितनी डेयरियां खोली गईं या उनका उद्धार हुआ है वो सपा सरकार में ही हुआ है। योग सरकार बताए कि उसने क्या उसने एक भी यूनिट बढ़ाई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बिहार के बराबर में खड़ा कर दिया गया है। शिक्षा हो या कुपोषण प्रदेश पीछे से नंबर एक पर खड़ा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1