UP BJP State Working Committee

बीजेपी यूपी की नई टीम का एलान, 16 उपाध्यक्ष और सात महामंत्री,जानिए पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को अपनी टीम यानी BJP उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा की है। Swatantra Dev Singh ने 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपनी टीम में युवाओं के साथ अनुभवी लोगों को भी रखा है। इस भारी भरकम टीम में 16 उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री तथा 16 मंत्री के साथ दो कोषाध्यक्ष भी हैं। विजय बहादुर पाठक तथा पंकज सिंह को प्रोन्नत कर उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने लगभग नई टीम तैयार की है। इसमें 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को वरीयता दी गई है। क्षेत्रीय तथा सामाजिक संतुलन साधने के साथ ही टीम के गठन में इस बार आधी आबादी का भी ठीक से ध्यान रखा गया है। महिलाओं की भाागेदारी को बढ़ाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने अपना कार्यकाल संभालने के लम्बे समय बाद शनिवार को अपनी टीम की घोषणा की है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद टीम की घोषणा की गई है। प्रदेश BJP की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को मिलाकर 42 सदस्यीय है।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम बनाने में करीब साल भर का समय लिया है। Swatantra Dev Singh की टीम में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, जबकि 7 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। 16 प्रदेश मंत्री के साथ दो कोषाध्यक्षों को टीम में जगह दी गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष

लक्ष्मण आचार्य (वाराणसी), पंकज सिंह (नोएडा), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), कांता कर्दम (मेरठ), सलिल विश्नोई (कानपुर), दयाशंकर सिंह (बलिया), सुरेंद्र नागर (नोएडा), सतपाल सैनी (मुरादाबाद), पद्मसेन चौधरी (बहराइच), नीलम सोनकर (आजमगढ़), कमलावती सिंह (कानपुर), प्रकाश पाल (कानपुर), संतोष सिंह (लखनऊ), देवेंद्र चौधरी( मेरठ), ब्रजबहादुर उपाध्याय (हाथरस) व सुनीता दयाल (गाजियाबाद)।
प्रदेश महामंत्री

जेपीएस राठौर (शाहजहांपुर), गोविंद नारायण शुक्ल(अमेठी), अश्वनी त्यागी (मेरठ),अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), सुब्रत पाठक (कन्नौज),अनूप गुप्ता (लखीमपुर) व प्रियंका रावत (बाराबंकी)।

प्रदेश मंत्री

त्रयंबक त्रिपाठी (संतकबीर नगर), सुभाष यदुवंश (बस्ती), संजय राय (गाजीपुर), चंद्रमोहन सिंह (बुलंदशहर),देवेश कोरी (कानपुर), शंकर गिरी (वाराणसी), अंजुला माहौर (आगरा), अशोक जाटव (चित्रकूट), प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रुखाबाद), मीना चौबे (वाराणसी), रामचंद्र कनौजिया (लखनऊ), शकुंतला चौहान-लोनिया (गोरखपुर), अनामिका चौधरी-निषाद (प्रयागराज) व पूनम बजाज(अलीगढ़)।
प्रदेश कोषाध्यक्ष
मनीष कपूर (वाराणसी) व संजीव अग्रवाल (बरेली)।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1