Billie Jean King Cup सेमीफाइनल में Italy vs Ukraine की टक्कर, VETO OTT पर देखें LIVE मुकाबला

महिला टेनिस की प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता Billie Jean King Cup में आज, 26 सितंबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इटली और यूक्रेन के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब इस मुकाबले की विजेता टीम 27 सितंबर को खिताबी मुकाबले में चेकिया से भिड़ेगी। इटली और यूक्रेन के बीच यह सेमीफाइनल मुकाबला चीन के शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जा रहा है। टेनिस फैंस इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

कब-कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन?
बिली जीन किंग कप के दूसरे सेमीफाइनल में 26 सितंबर को इटली और यूक्रेन की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग VETO OTT ऐप पर बिल्कुल मुफ्त देखी जा सकती है। दर्शक स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के जरिए मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। भारतीय समय के मुताबिक इटली और यूक्रेन के बीच इस सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत 26 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से हो गई है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में इटली की टीम का पलड़ा भारी
इटली और यूक्रेन के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इटली का दबदबा देखने को मिलता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं और हर बार इटली ने जीत हासिल की है। ऐसे में सेमीफाइनल में यूक्रेन के सामने इटली की चुनौती काफी मुश्किल रहने वाली है। सिंगल्स मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं, जिसमें इटली ने 11 और यूक्रेन ने 5 मैच जीते हैं। वहीं 5 डबल्स मुकाबलों में इटली ने 4 बार बाजी मारी, जबकि यूक्रेन को सिर्फ एक जीत मिली। साल 2025 में पिछली भिड़ंत में भी इटली ने 3 मैचों की टाई में यूक्रेन को 2-1 से हराया था।

इटली ने चीन तो यूक्रेन ने बेल्जियम को दी थी क्वार्टर फाइनल मैच में मात
बिली जीन किंग कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इटली और यूक्रेन दोनों ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इटली ने चीन को 2-1 से हराकर अंतिम-4 में प्रवेश किया। वहीं, यूक्रेन ने भी बेल्जियम के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1