बिहार में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू, बढ़ने लगी सियासी सरगर्मी

बिहार के राजनितिक दलों की गतिविधियां अचानक तेज़ हो गईं हैं ऐसा प्रतीत होता है की चुनावी साल में सियासत के कदम पडऩे ही वाले हैं। ठीक चार साल पहले नौ सितंबर 2015 को चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी थी। इस हिसाब से सोमवार के बाद से चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। सभी दलों और दावेदारों के बीच तैयारियों के लिए समय की गणना वर्षों में नहीं, बल्कि महीनों में होने लगेगी। चुनावी लिहाज से सियासत में अति सक्रियता का दौर शुरू भी हो चुका है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गठबंधनों के समीकरणों की तस्वीर आकार लेना शुरू कर चुकी है। नेताओं के बोलने-डोलने, आने-जाने और मेल-मुलाकातों के मायने निकाले जाने लगे हैं। राजग और महागठबंधन के नेतृत्व की धड़कनें भी उसी रफ्तार से बढऩे लगी हैं।

उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी नेता सुशील मोदी का हालिया बयान बताता है कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को और पुख्ता करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर पांच दलों वाले महागठबंधन में पाला बदलने के बहाने तलाशे जाने लगे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों ने घटक दलों को सोच समझकर कदम बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया है। कांग्रेस के कदम बिहार में एकला चलो के रास्ते पर बढ़ते दिख रहे हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने लालू प्रसाद के सियासी भविष्य तेजस्वी यादव की सूझ-बूझ और अनुभव पर सवाल खड़ा करके जता दिया है कि पुरानी राह उन्हें पसंद नहीं आ रही है।

बेकरारी का तीसरा मोर्चा भी खुलता दिख रहा है। दोनों बड़े गठबंधनों में जगह पाने से अभी तक वंचित दलों के कुछ नेता एकत्र होने लगे हैं। पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, रेणु कुशवाहा और राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक छतरी के नीचे आने के उपक्रम में हैं। प्रारंभिक मंथन कर चुके हैं। कुनबे के विस्तार के लिए जीतनराम मांझी को भी मनाने का प्रयास जारी है। हालांकि, तीसरे मोर्चे के बारे में अभी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इतना तय है कि चुनाव के महीने करीब आते-आते गुल जरूर खिलेंगे।

अभी पड़ोसी राज्य झारखंड में विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। माना जा रहा है कि उसके बाद बिहार की सियासी गतिविधियों में एकबारगी उछाल आएगी। चुनावी मुद्दे तय होने लगेंगे। राजनीति दो धड़ों में विभक्त हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1