जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण आज पटना के शाखा मैदान में किया जाएगा। मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेगें। कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे शुरू होगा। आज के कार्यक्रम को लेकर बिहार सराकर की ओर से आमंत्रण पत्र भी जारी किया गया है। जिसमे इस बात की जानकारी दी गई है। आपको बता दें आज के कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी शामिल होंगे। आपको बता दें हाल ही पटना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जिवनी पर लिखी किताब का विमोचन भी हुआ था।

